प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आजाद भारत के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
टेबल टेनिस की शानदार खिलाड़ी रह चुकीं प्रतिभा पाटिल जब देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं, तो वह हर महिला के लिए प्रेरणा बन गईं।
प्रतिभा पाटिल की शुरुआती शिक्षा जलगांव में ही हुई। यहां उन्होंने मूलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएट किया। इसके बाद पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और वकालत की पढ़ाई की।
राष्ट्रपति बनने के बाद प्रतिभा जी ने महिला विकास के ओर विशेष ध्यान दिया, महिला व बाल विकास के लिए कई नियमों का उल्लेखन प्रतिभा जी ने करवाया. प्रतिभा जी राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहते हुए एक अच्छी सामाजिक कार्यकर्त्ता भी थी.
उन्होंने 1962 में एम् जे कॉलेज में ‘कॉलेज क्वीन’ का ख़िताब जीता. 7 जुलाई 1965 को प्रतिभा जी ने देवसिंह रनसिंह शेखावत से विवाह कर लिया. प्रतिभा जी के 1 बेटा एवं 1 बेटी है.
प्रतिभा पाटिल ने अपने कार्यकाल के दौरान कई संगठनों की स्थापना कीअपने कार्यकाल के दौरान, प्रतिभा पाटिल ने 'विद्या भारती शिक्षण प्रसारक मंडल' की स्थापना की।