3 जनवरी 1986 को जन्मीं नवनीत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं।
कौर मुंबई में जन्मीं और पली बढ़ी हैं। जबकि, उनके माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे।
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा चर्चा का विषय तब बनीं जब उन्होंने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए उनके आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया।
कौर ने कन्नड़ फिल्म दर्शन से अपने फिल्मी सफ़र की शुरुआत की।
उन्होंने तेलुगु फिल्म सीनू, वसंथी और लक्ष्मी (2004) में भी अभिनय किया।
2005 में तेलुगु फिल्म चेतना (2005), जग्पथी, गुड बॉय और 2008 में भूमा में भी उन्होंने बतौर ऐक्ट्रेस काम किया।
जेमिनी टीवी के रियलिटी शो हुम्मा-हुम्मा में भी उन्होंने बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया।
नवनीत ने मलयालम फिल्म लव इन सिंगापुर के अलावा पंजाबी फिल्म लड़ गए पेंच में भी अभिनय किया।
अभिनेत्री नवनीत कौर और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा का शादी समारोह अमरावती के साइंस कोर ग्राउंड में हुआ था। यह सामूहिक विवाह समारोह था जिसमें गेस्ट के तौर पर 5 लाख मेहमानों ने हिस्सा लिया।
यह पहली बार हुआ जब एक अभिनेत्री और एक विधायक ने सामूहिक विवाह समारोह में शादी की। ये शादी भी कोई आम शादी नहीं थी इस मौके पर जो 3000 लोग विवाह के बंधन में बंधे वो या तो शारीरिक रूप से अक्षम थे या किसी अल्पसंख्यक वर्ग से थे।