विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को पूठांकुरुस्सी, पुथुर, पलक्कड़, केरला, भारत में हुआ था
विद्या के पिता, पीआर बालन, ईटीसी चैनल के उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनकी माँ एक गृहिणी हैं। विद्या की सास सलोमी राय मिस इंडिया रह चुकी है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार उन्होंने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी कर ली। सिद्धार्थ रॉय कपूर जो एनडीटीवी के सीईओ है उनके साथ विद्या बालन काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम किया है। वह स्वच्छता पर कई लघु फिल्मों में दिखाई दीं हैं ।
वह छह भाषाएं बोलती हैं- हिंदी; मलयालम; अंग्रेज़ी; मराठी ;तमिल और थोड़ा बहुत बंगाली. उनके पास किताबों और साड़ियों का बड़ा संग्रह है।
उन्होंने छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं; एक राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री जो चौथा सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान है से सम्मानित किया गया है ।
विद्या ने माना था कि वो मेट्रो और बस में सीट पाने के लिए प्रेगनेंट होने की एक्टिंग करती थी। और उन्हें सीट मिल भी जाती थी।
उन्होंने कई किरदार निभाए हैं- हाउस वाइफ; वेश्या; विक्षिप्त; परिपक्व; बोल्ड अभिनेत्री; निडर लड़की।
फिल्मों में आने के लिए विद्या को बहुत संघर्ष करना पड़ा। एक साथ 12 फिल्में साइन करने के बाद या तो फिल्म बंद हो गई या फिल्म की शूटिंग का एक भाग पूरा होने पर विद्या को निकाल दिया गया।
विद्या को डर्टी पिक्चर फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड और पद्मा श्री से भी नवाजा गया है।