Thick Brush Stroke

 अनिल कपूर के Interesting Facts

अनिल कपूर का  जन्म  24 दिसंबर 1959 को भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ था

 अनिल के पिता सुरिंदर कपूर के पास उस समय अपना घर नहीं हुआ करता था, जिसके कारण वो अपने परिवार के साथ अभिनेता राज कपूर के गेराज में रहा करते थे.

साल 1979 में इनकी प्रथम हिंदी फिल्म आई थी और इस फिल्म का नाम हमारे तुम्हारे था. ये फिल्म सिनेमा घरों में किन्हीं करणों के चलते प्रदर्शित नहीं की गई थी. इस फिल्म में अनिल ने शशि कपूर के बाल्यावस्था का किरदार निभाया था और जिस वक्त इन्होंने ये फिल्म की थी उस वक्त इनकी आयु 14 साल की थी.

अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होंने ग्रेजुएशन करने के लिए मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन कम अटेंडेंस होने के कारण इन्हें इस कॉलेज से निकाल दिया गया था. जिसके कारण अनिल अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा नहीं कर सकें थे और ये केवल 12 वीं पास ही हैं.

कहा जाता है कि अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर की हालत बेहद खराब थी। यहां तक कि उनके पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। उस दौरान उनकी मदद एक शख्स करता था। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता थीं, जो अब उनकी पत्नी हैं।

कई फिल्में करने के बाद 1988 में एन.चंद्रा की तेजाब के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर मिला। इसके बाद 1992 में फिर एक बार बेटा फिल्म से बेस्ट एक्टर बने।

इसके बाद अनिल कपूर ने कई सफल फिल्में कीं। इनमें विरासत, बीवी नं.-1, ताल, पुकार और नो एंट्री जैसे नाम शामिल हैं।

शेखर कपूर फिल्म मि. इंडिया का रोल अनिल कपूर के लिए नहीं लिखा था। वे इस फिल्म में अमिताभ बच्चन या राजेश खन्ना को लेना चाहते थे लेकिन पहले अमिताभ और फिर राजेश खन्ना ने भी उन्हें इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद ये फिल्म अनिल के पास गई।

अनिल कपूर द्वारा जीते गए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2001 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - पुकार 2008 - स्पेशल ज्यूरी अवार्ड - गांधी माय फादर

अनिल कपूर द्वारा जीते गए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1985 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - मशाल  1989 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - तेज़ाब  1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बेटा 1998 - फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - विरासत 2000 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - ताल

Thank You Please Share this  story if you like it.